जय हनुमान, जय भारत ! ये एक अच्छी बात है क़ि स्वामी रामदेव जी ने एक राजनितिक पार्टी बनाई और मुझे उम्मीद है क़ि ये जरूर सफल होगी.
भारत को इस समय एक मजबूत नेतृत्व क़ि आवश्यकता है, एक नेता जो सभी नैतिक, इमानदार और सरल लोगो को एक जुट कर सके. सभी जानते है क़ि हमारे देश भारत क़ि सबसे बड़ी कमजोरी भ्रष्टाचार है. हलाकि हमारे देश में इमानदार लोगों क़ि कमी नहीं है, परन्तु अधिकतर नेता साफ़ छवि नहीं रखते. समाज का नेतृत्व करने वाले अगर संदेह के घेरे में हों तो अविश्वास बढ़ता ही जाता है.
बाबा रामदेव जी क़ि छवि आदर्श छवि है, इसलिये ये एक अच्छी शुरुआत है. किन्तु किसी भी चीज के बननें से भी महत्वपूर्ण उसका बढ़ना और बने रहना है. ठीक उसी प्रकार ये देखना होगा क़ि किस तरह से सिर्फ अच्छी मानसिकता के लोग ही इस पार्टी से जुड़े, और उनकी मानसिकता परिवर्तित न हो.
No comments:
Post a Comment